मुंगावली-: सिविल अस्पताल में शुक्रवार को मैदानी स्वास्थ्य अमले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अल्का त्रिवेदी ने की। इसमें सीएचओ, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर और आशा सुपरवाइजर सहित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में अनमोल, एनसीडी, टीकाकरण, निशय पोर्टल और सार्थक जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. त्रिवेदी ने निर्देश दिए कि अनमोल पोर्टल पर सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन किया जाए। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।
एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित मरीजों के उपचार और फॉलोअप बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं एनआरसी में भर्ती बच्चों का दो माह तक नियमित फॉलोअप करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एएनएम को टीकाकरण की ड्यू लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण कर यू-विन पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में राज्य स्तरीय एनसीडी नोडल मनीष सिंह, सीपीएमसी सलाहकार नागेन्द्र रघुवंशी, डीसीएम आनंद माथुर, सीबीएमओ डॉ. अजय जाटव, बीएमओ डॉ. दिनेश त्रिपाठी, बीपीएम सत्येन्द्र पटेरिया, बीसीएम धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, बीएएम गोपाल गौरवानी, एमटीएस शिवचरण जाटव, एसटीएस शैलेन्द्र रघुवंशी एवं एसटीएलएस अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।
#newsupdate24.in
