
मुंगावली:- नगर के अतिप्राचीन बूढ़े बालाजी मंदिर पर संकट मोचन समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालु जमकर नाचे। इस मौके पर श्री धाम वृन्दावन से पधारे कथा व्यास अंकित तिवारी महाराज ने कथा के चतुर्थ दिवस मे व्यास पीठ से गजेंद्र मोक्ष की कथा मे बताया की भगवान बिना नाम के ही भक्तो की सहायता करने आते है, ये तो सतयुग की बात है। कलयुग मे तो केवल भगवान का नाम ही पार उतरने वाला है, एक बार मन से पुकारने पर ही भगवान आ जाते है। आगे उन्होंने श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनते हुए कहा की भगवान को पाना है तो निष्कपात होना ही होगा, मतसर आदि का त्याग करना ही होगा। भगवान का अवतार तो केवल भक्तो को सुख देने और दुष्टों को दंड देने के लिए ही होता है। इस के उपरांत भगवान के जन्म की झांकी का दर्शन कराया, समस्त माताओ बहनो ने बाल गोपाल को झूला झूलाया। व्यास पीठ एवं समिति की और से बधाईया लुटाई गई। इस दौरान व्यासपीठ से बोलते हुए पंडित अंकित जी ने कहा कि यह पीढ़ी के लोग भाग्यशाली हैं जिनको वर्षों के इंतजार के बाद मंदिर में भगवान के दर्शन होंगे और 22 जनवरी को हम सभी उस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनेगें।