
अशोक नगर। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला जेल अशोकनगर का निरीक्षण एवं बंदियों से व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार प्रथम जिला न्यायाधीश प्रवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेन्द्रपाल सिंह, न्यायाधीश सतेन्दर पान्नू एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोकनगर द्वारा एस.ए. सिद्वीकी जेलर अशोकनगर के साथ निरीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान बेरिकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरूद्व बंदियों से उनके अधिवक्ता के संबंध में जानकारी ली गई तथा जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें विधिक सहायता से तत्काल अधिवक्ता नियुक्त किये गये तथा जिन बंदियों को अपने अधिवक्ता, प्रकरण की स्थिति पता न होने से, उनके प्रकरणों के संबंध में संबंधित न्यायालय से जानकारी तलब कर बंदियों को दी गई। साथ ही महिला बेरक में बंदी महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, भोजन, आवास, मनोरंजन एवं शिक्षा के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही पाकशाला आदि का निरीक्षण किया गया।