
अशोक नगर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर स्थित मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना 03 दिसंबर 2023 को होगी। अशोकनगर जिले की 03 विधानसभा क्षेत्रों 032 अशोकनगर,033 चंदेरी तथा 034 मुंगावली के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा। मतगणना टेबलों, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली।