
चंदेरी : बीते 9 दिनों से चल रही मां शक्ति की आराधना के आखरी दिन चंदेरी के ऐतिहासिक और धार्मिक तीर्थ स्थल जगत जननी मां जागेश्वरी माता मंदिर पर बुधवार शाम 6 बजे महा आरती के साथ नवरात्रि पर्व का समापन हो गया। नौ दिनों तक चले इस आस्था के पर्व में नवरात्रि के 9 दिनों तक श्रद्धालुओ की भारी भीड़ माता के दरबार में दर्शन करने पहुंची। मंदिर के पुजारी कुनाल चौबे के द्वारा बताया नवमी के दिन महाआरती का अपना ही विशेष महत्व है। साल में दो नवरात्रों के अंतिम दिन नवमी के दिन होने बाली महा आरती का वजन लगभग 11 किलो के करीब होता है। जिसमें 5 किलो घी का इस्तेमाल किया जाता है। स्नान के बाद मंदिर के पुजारी माता की आरती करते है। बता दे ये परंपरा सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है। पुरानी मान्यता के अनुसार सैकड़ों वर्ष पहले क्षेत्र में हैजा जैसी महामारी फैली थी उस दौरान सभी देवी देवताओं को मनाने के लिए माता के मंदिर पर महाआरती की जाती थी। तब से लेकर आज तक लगातार क्षेत्र की सुख शांति के लिए महा आरती होती चली आ रही है। महा आरती के दिन पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में माता के भक्त माता जागेश्वरी मंदिर पहुंचते है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि पर बड़ी महा आरती के दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान नौ दिनों की आराधना के बाद अष्टमी पर रात्रि में माता के दरवार में पूरे विधि विधान से हवन किया गया।
#newsupdate24.in