
मुंगावली: अशोक नगर जिले के मुंगावली में आज राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मानव सेवा समिति ने इस पावन मौके पर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया और आज सुबह 6 बजे शहर में एक विशाल और भव्य प्रभात फेरी निकाली जो श्री राम इक्षा कुटी से प्रारंभ हुई और शहर के अलग अलग मार्गों से होते हुए जगदीश स्वामी मंदिर पर जाकर खत्म हुई जहां पूरे विधि विधान से भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के बाद प्रशाद वितरित किया गया। इस दौरान नागपुर से आया 60 सदस्यीय ढोल प्रभात फेरी में आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही प्रभात फेरी में शामिल हजारों राम भक्त श्रीराम के जयकारों के साथ ढोल नगाड़ों की धुनों पर जमकर नाचते झूमते श्री राम के रंग में रंगे दिखाई और पूरा शहर राम मेय दिखाई दिया