
अशोक नगर: कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जन अभियान परिषद विकासखंड मुंगावली द्वारा अभियान के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 01 गुपलिया में जल संरक्षण को लेकर स्थानीय कोचा नदी पर साफ सफाई कर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद सुश्री अनीता जाटव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है। उस अभियान के तहत ग्राम में छोटी छोटी नदी, कुंआ, तालाब, बावड़ी, हैंडपंप के जल को संरक्षित कर सकते है। जिससे जलस्तर बढ़ेगा। साथ ही उपस्थितजनों को जल सरंक्षण कर जल का स्तर कैसे बढ़ाया इसी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
#newsupdate24.in